spot_img
NewsnowदेशMumbai: मेट्रो के पिलर से टकराकर क्रेन दो हिस्सों में बंटी, एक...

Mumbai: मेट्रो के पिलर से टकराकर क्रेन दो हिस्सों में बंटी, एक महिला की मौत, दो गंभीर- अंधेरी गुंदावली बस स्टॉप की घटना।

मुंबई वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे (Western Express Highway) के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। अंधेरी गुंदावली बस स्टॉप पर एक अनियंत्रित क्रेन तेज रफ्तार में मेट्रो के पिलर से जा टकराई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा शनिवार सुबह लगभग छह बजे हुआ। एक महिला अंधेरी वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे के बस स्टॉप पर खड़ी थी। मेट्रो की क्रेन को जोगेश्वरी से बांद्रा लाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि क्रेन के ड्राइवर ने अचानक क्रेन से अपना नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते क्रेन दो हिस्सों में बंट गई। बस स्टॉप पर खड़ी महिला के ऊपर क्रेन का एक हिस्सा जाकर गिर गया। महिला क्रेन के पिछले पहिए के नीचे दब गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बस स्टॉप के पास मौजूद दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ड्राइवर मौके पर ही क्रेन छोड़कर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।अंधेरी से दहिसर के लिए बिछाई जा रही यह मेट्रो लाइन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक महिला की पहचान फाल्गुनी पटेल के रूप में हुई है। जो दो अन्य लोग घायल हुए हैं। उन्हें पास के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर है। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई मेट्रो लाइन-7 का निर्माण हो रहा है। यह लाइन, अंधेरी से दहिसर के लिए बिछाई जा रही है।