केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने Ahmedabad में हुए एअर इंडिया AI-171 Flight Crash की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि “निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।” उन्होंने मीडिया और जनता से आग्रह किया कि अंतिम रिपोर्ट का इंतजार किया जाए ताकि पुष्टि किए गए तथ्यों के आधार पर विश्लेषण हो सके।
AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट के प्रमुख बिंदु:
टेकऑफ़ के 3 सेकंड के भीतर दोनों इंजन तक ईंधन की आपूर्ति रुक गई। दोनों इंजन के फ्यूल कंट्रोल स्विच ‘RUN’ से ‘CUTOFF’ की स्थिति में चले गए। पायलटों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई — CVR में दर्ज संवाद से स्पष्ट है कि दोनों पायलटों को इस स्विच की स्थिति का पता नहीं चला।
राम मोहन नायडू का वक्तव्य:
“यह एक प्रारंभिक रिपोर्ट है। हमें निष्कर्ष पर पहुँचने से पहले तकनीकी विश्लेषण और अंतिम रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए। हमारे पास दुनिया के बेहतरीन पायलट हैं, और हमें इस प्रकार की घटनाओं से सीख लेनी चाहिए।”
— राम मोहन नायडू, नागरिक उड्डयन मंत्री
Ahmedabad Flight Crash जांच स्थिति:
एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) इस मामले की जांच कर रहा है। ब्लैक बॉक्स (CVR और FDR) से प्राप्त डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है। DGCA, बोइंग, FAA और ICAO सहित अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां सहयोग कर रही हैं।
विशेष टिप्पणी- विशेषज्ञों के अनुसार, दोनों इंजन में एकसाथ ईंधन आपूर्ति रुकना अत्यंत असामान्य घटना है, और यदि यह पायलट त्रुटि के कारण हुआ है, तो यह बड़ी प्रशिक्षण खामी की ओर संकेत करता है।
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
