Nitish Kumar ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए पीएम मोदी और भारतीय सेना की सराहना की

नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में 09 आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया है।

यह भी पढ़े: PM Modi ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, उन्हें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लिया है। इस ऑपरेशन के जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया और 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया

Nitish Kumar ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए पीएम मोदी और भारतीय सेना की सराहना की

आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। भारतीय सेना के साहस और पराक्रम पर पूरे देश को गर्व है। हम सभी को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व पर अटूट विश्वास और गर्व है। जय हिंद।”

बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar की पोस्ट यहां देखें:

आपको बता दें कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। सबसे पहले पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में स्थित सवाई नाला कैंप को तबाह किया गया। यह लश्कर का कैंप था, जहां से पहलगाम समेत कई आतंकी हमलों के जिम्मेदार आतंकियों ने ट्रेनिंग ली थी।

यह एलओसी से 30 किलोमीटर दूर है। बहावलपुर में जैश के बिलाल आतंकी कैंप को भी ध्वस्त कर दिया गया। सियालकोट में हिजबुल के कैंप महमूना जोया को ध्वस्त कर दिया गया।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version