Kanpur की सड़कों का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी, गड्ढों ने बताया अपना दर्द
कानपुर/यूपी: Kanpur में आज उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिए गए आदेश के बाद आला अधिकारी कानपुर की सड़कों का निरीक्षण करने निकले।
शासन के आदेश के बाद जिलाधिकारी, नगरआयुक्त, एसडीएम सिटी समेत अधिकारियों ने सड़कों का किया निरीक्षण।
Kanpur के अधिकारी कर रहे गुमराह
एक क्षेत्रीय ने जिलाघिकारी को रोजाना का दर्द बताया, लेकिन मौजूद अधिकारी ने जिलाधिकारी को किया गुमराह। सड़कों पर गड्ढों का हाल देख जिलाधिकारी ने नगर निगम, नमामि गंगे व जल निगम के अधिकारियों की लगाई क्लास।