spot_img
NewsnowमनोरंजनParineeti Chopra और Raghav Chadha शादी से पहले उदयपुर पहुंचे

Parineeti Chopra और Raghav Chadha शादी से पहले उदयपुर पहुंचे

Parineeti Chopra और राघव चड्ढा की सगाई इसी साल 13 मई को नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई थी।

नई दिल्ली: अभिनेत्री Parineeti Chopra और आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जल्द ही शादी करने वाला यह जोड़ा 22 सितंबर को अपने विवाह स्थल उदयपुर पहुंचा।

यह भी पढ़ें: अमृतसर से Parineeti And Raghav Chadha की तस्वीरें

जहां होने वाली दुल्हन परिणीति चोपड़ा ने शॉल के साथ लाल रंग का जंपसूट पहना था वही राघव चड्ढा ने डेनिम जींस के साथ ब्लैक फुल स्लीव टी-शर्ट पहनी थी।

Parineeti Chopra and Raghav Chadha reached Udaipur before the wedding.
Parineeti Chopra और Raghav Chadha शादी से पहले उदयपुर पहुंचे

जैसे ही परिणीति उदयपुर एयरपोर्ट के बाहर पहुंचीं, वह भव्य स्वागत देखकर बेहद खुश नजर आईं। राघव और परिणीति के साथ उनके परिवार के कुछ सदस्यों को भी उदयपुर एयरपोर्ट पर देखा गया।

इससे पहले, दोनों ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के लिए एक सूफी नाइट की मेजबानी की थी। जिसमे परिणीति चोपड़ा की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं हुईं थी लेकिन अभिनेत्री की मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने राष्ट्रीय राजधानी में राघव के आवास पर आयोजित विशेष समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

Parineeti Chopra and Raghav Chadha reached Udaipur before the wedding.
Parineeti Chopra और Raghav Chadha शादी से पहले उदयपुर पहुंचे

संगीतमय रात से पहले, परिणीति और राघव ने नई दिल्ली के एक गुरुद्वारे में आशीर्वाद भी मांगा, जहां उन्होंने अरदास और कीर्तन में भाग लिया।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर को उदयपुर में होगी। जहां शादी के दिन, राघव चड्ढा अपने मामा और डिजाइनर पवन सचदेवा द्वारा डिजाइन किए गए विशेष परिधान पहनेंगे। वही परिणीति चोपड़ा मनीष मल्होत्रा ​​का डिजाइनर किया हुआ पेस्टल रंग का लहंगा पहनेंगी।

Parineeti Chopra और Raghav Chadha की सगाई

Parineeti Chopra and Raghav Chadha reached Udaipur before the wedding.
Parineeti Chopra और Raghav Chadha शादी से पहले उदयपुर पहुंचे

Parineeti Chopra और राघव चड्ढा की सगाई इसी साल 13 मई को नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई थी। इससे पहले, दोनों ने कभी भी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते पर चर्चा नहीं की थी, लेकिन कथित तौर पर दोनों एक-दूसरे को कई सालों से जानते थे। दोनों ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में एक साथ पढ़ाई की थी।

Parineeti Chopra की फिल्में

Parineeti Chopra and Raghav Chadha reached Udaipur before the wedding.
Parineeti Chopra और Raghav Chadha शादी से पहले उदयपुर पहुंचे

Parineeti Chopra, कोड नेम: तिरंगा, द गर्ल ऑन द ट्रेन, साइना नेहवाल की बायोपिक, संदीप और पिंकी फरार, हंसी तो फंसी, केसरी, शुद्ध देसी रोमांस और इशकजादे जैसी कुछ फिल्मों की स्टार हैं। एक्ट्रेस को आखिरी बार सूरज बड़जात्या की फिल्म ऊंचाई में देखा गया था।

spot_img