केंद्र में PM Modi की सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने किया। प्रदर्शनी में मोदी सरकार की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से जुड़ी 11 वर्षों की उपलब्धियों को दर्शाया गया।
प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर PM Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लिए गए प्रमुख फैसलों और नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर मोर्चे पर मोदी सरकार ने एक नई पहचान बनाई है और दुनिया ने भारत की सैन्य शक्ति को भी देखा है।
योगी ने PM Modi की सरकार की विकास यात्रा को बताया आदर्श मॉडल
योगी ने कहा कि, भारत शांति चाहता है, लेकिन यदि कोई देश भारत पर युद्ध थोपता है, तो उसका जवाब सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के माध्यम से दिया जाएगा। दुनिया में भारत की बढ़ती साख पर मुख्यमंत्री ने कहा, पिछले 11 वर्षों में भारत ऐसा राष्ट्र बन चुका है जिस पर पूरी दुनिया का विश्वास बढ़ा है।
PM Modi का आह्वान: नमो ऐप पर भारत की विकास यात्रा पर साझा करें अपने विचार
योगी ने यह भी कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में देश को भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति से मुक्ति मिली है और अब देश के सामने अगले 25 वर्षों की योजना तैयार है, जो भारत को विकसित राष्ट्र बनाएगी।
अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि 1947 से 2014 तक भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी, लेकिन आज भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़ चुका है और जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।
Delhi की CM Rekha Gupta ने जनसुनवाई की, जनता की समस्याएं और सुझाव सुने
मुख्यमंत्री योगी ने इस अवसर पर मोदी सरकार द्वारा तय किए गए 11 संकल्पों को देश के विकास के लिए एक मॉडल बताया और ‘पंच प्रण’ को विकसित भारत की दिशा में लिया गया महत्वपूर्ण संकल्प करार दिया।
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
