पीएम मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र Varanasi के एक दिवसीय दौरे पर पहुँचे। इस दौरान वे मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
PM Modi ने बारिश प्रभावित हिमाचल प्रदेश के लिए 1,500 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की
Varanasi पहुंचे मॉरीशस के पीएम रामगुलाम
बुधवार शाम तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए रामगुलाम Varanasi पहुँचे, जहाँ लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने उनका स्वागत किया।
उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा, “मॉरीशस हमारे संस्कृति और दिल के अत्यंत करीब है। वहां के प्रधानमंत्री के वाराणसी आने से दोनों देशों के रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे।”
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि मॉरीशस के भारतवंशी आज भी अपने धर्म और अध्यात्म से जुड़े हुए हैं। वहां के लोगों ने वाराणसी से गंगा जल ले जाकर गंगा तालाब का निर्माण किया है, जो सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक है।
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
