PM Modi को त्रिनिदाद और टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला

प्रधानमंत्री मोदी ने संत तिरुवल्लुवर का हवाला देते हुए कहा कि, "मजबूत देशों के पास छह चीजें होनी चाहिए—वीर सेना, देशभक्त नागरिक, संसाधन, अच्छे जन प्रतिनिधि, मजबूत रक्षा व्यवस्था और ऐसे मित्र देश जो हर परिस्थिति में साथ खड़े रहें।"

PM Modi को त्रिनिदाद और टोबैगो सरकार द्वारा देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान को प्राप्त करने पर प्रधानमंत्री मोदी ने वहां की सरकार और जनता का आभार व्यक्त किया।

PM Modi दो दिवसीय यात्रा पर अर्जेंटीना पहुंचे

उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का साझा गौरव है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे भारत और त्रिनिदाद और टोबैगो के बीच गहरे और ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक बताया और दोनों देशों के मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों पर प्रसन्नता व्यक्त की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मान स्वीकार करते हुए कहा, “यह बहुत गर्व का विषय है कि भारतीय समुदाय ने हमारी साझी परंपरा, संस्कृति और रीति-रिवाजों को आज भी सहेज कर रखा है। दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक मेलजोल हर कदम पर नजर आता है।” उन्होंने त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कंगालू का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके पूर्वज संत तिरुवल्लुवर की धरती तमिलनाडु से थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संत तिरुवल्लुवर का हवाला देते हुए कहा कि, “मजबूत देशों के पास छह चीजें होनी चाहिए—वीर सेना, देशभक्त नागरिक, संसाधन, अच्छे जन प्रतिनिधि, मजबूत रक्षा व्यवस्था और ऐसे मित्र देश जो हर परिस्थिति में साथ खड़े रहें।” प्रधानमंत्री ने इसे दोनों देशों की साझी विरासत और मैत्री संबंधों का प्रतीक बताया।

PM Modi ने त्रिनिदाद-टोबैगो से रिश्तों को बताया ऐतिहासिक

PM Modi received Trinidad and Tobago's highest civilian honor

PM Modi ने दोनों देशों के गहरे संबंधों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “त्रिनिदाद और टोबैगो भारत के लिए ऐसा मित्र देश है, जिसमें हमारे रिश्तों में क्रिकेट का रोमांच भी है और त्रिनिदाद पीपर का तड़का भी।” उन्होंने कहा कि त्रिनिदाद और टोबैगो न केवल कैरी-कॉम में, बल्कि पूरे विश्व में भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार है।

प्रधानमंत्री मोदी ने जोर दिया कि भारत और त्रिनिदाद और टोबैगो का सहयोग ग्लोबल साउथ के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि एक करीबी और विश्वसनीय साझेदार के रूप में भारत त्रिनिदाद और टोबैगो के लोगों के कौशल विकास और क्षमता निर्माण पर विशेष ध्यान दे रहा है।

PM Modi received Trinidad and Tobago's highest civilian honor

दोनों देशों को दो जीवंत लोकतंत्र बताते हुए PM Modi ने कहा कि हम मिलकर पूरी मानवता की भलाई के लिए कार्य करते रहेंगे। उन्होंने इस बात पर भी प्रसन्नता जताई कि यह सम्मान पहली बार किसी विदेशी नेता को दिया गया है, जो दोनों देशों के विशेष और गहरे संबंधों का प्रतीक है।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button