PM Modi बोले – ट्रंप का न्योता ठुकराया, क्योंकि मुझे ओडिशा लौटना था

मोदी ने बताया कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें ओडिशा में भगवान जगन्नाथ के दर्शन और जनसेवा कार्यों में सम्मिलित होना है, इसलिए वे इस बार अमेरिका नहीं आ सकेंगे।

PM Modi ने भुवनेश्वर में एक सार्वजनिक समारोह के दौरान बताया कि उन्होंने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वाशिंगटन डीसी आने के निमंत्रण को विनम्रता से अस्वीकार कर दिया।

PM Modi ने Bihar में की विपक्ष आलोचना, कहा- उनका एकमात्र नारा है “परिवार का साथ, परिवार का विकास”

उन्होंने कहा कि उन्हें “भगवान जगन्नाथ की पवित्र भूमि” पर आना अधिक आवश्यक और पूज्यनीय लगा। यह टिप्पणी उन्होंने ओडिशा में भाजपा सरकार की पहली वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में की, जहाँ उन्होंने 18,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ भी किया।

PM Modi जी7 शिखर सम्मेलन में भाग नहीं ले रहे

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि वे कनाडा में जी7 शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे थे, जहाँ उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सहित कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान उन्हें ट्रंप का फोन आया, जिन्होंने वाशिंगटन डीसी आने और साझा दोपहर भोज में भाग लेने का निमंत्रण दिया।

मोदी ने बताया कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें ओडिशा में भगवान जगन्नाथ के दर्शन और जनसेवा कार्यों में सम्मिलित होना है, इसलिए वे इस बार अमेरिका नहीं आ सकेंगे।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने एक बयान में कहा कि पीएम मोदी ने श्री ट्रम्प को क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने का निमंत्रण दिया, जो इस साल के अंत में आयोजित होने की संभावना है।

दोनों नेताओं की कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात होनी थी। लेकिन इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच श्री ट्रम्प शिखर सम्मेलन को बीच में ही छोड़कर चले गए।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version