spot_img
NewsnowदेशPM Modi Tweet- दुखद घड़ी में भारत ऑस्ट्रिया के साथ

PM Modi Tweet- दुखद घड़ी में भारत ऑस्ट्रिया के साथ

 

New Delhi: विएना में हुई आतंकी फयरिंग पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, इस आतंकी हमले से दुख हुआ है। इस दुखद समय में भारत ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है। मेरे विचार पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।

दरअसल ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में घातक राइफल से लैस आतंकवादियों ने सोमवार की रात 6 जगहों पर हमला किया। कुछ आतंकियों ने राजधानी सहित कई शहर में लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की। स्‍थानीय मीडिया के मुताबिक अब तक इस हमले में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने एक आतंकी को ढेर कर दिया जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए हैं।

spot_img