PM Modi कल जम्मू-कश्मीर में उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
272 किलोमीटर लंबी यूएसबीआरएल परियोजना पर करीब 44 हजार करोड़ रुपये की लागत आई है।
PM Modi करेंगे चिनाब और अंजी ब्रिज का उद्घाटन
रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार विभाग के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि पूरी तरह से विद्युतीकृत यूएसबीआरएल में 36 सुरंगें और 943 पुल शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि PM Modi दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज चिनाब ब्रिज और भारत के पहले केबल-स्टेड रेल पुल- अंजी ब्रिज का भी उद्घाटन करेंगे। ये दोनों यूएसबीआरएल का हिस्सा हैं।
श्री कुमार ने बताया है कि इस परियोजना से कश्मीर घाटी और देश के बाकी हिस्सों के बीच सभी मौसमों में निर्बाध रेल संपर्क स्थापित रहेगा। परियोजना का उद्देश्य क्षेत्रीय गतिशीलता और सामाजिक-आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा देना है।
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
