PM Modi का NCC रैली में संबोधन: Ajit Pawar को श्रद्धांजलि, युवाओं को दिया भविष्य का संदेश

नई दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड में आयोजित राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) रैली को संबोधित करते हुए PM Modi ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन देश के लिए दुख लेकर आया है। उन्होंने कहा कि सुबह महाराष्ट्र में हुए विमान हादसे में “अजित दादा और उनके कुछ साथी हमसे छिन गए”, जो अत्यंत पीड़ादायक है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अजित पवार के सार्वजनिक जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि देश के विकास में भी अहम भूमिका निभाई। खास तौर पर ग्रामीण भारत के उत्थान और गांवों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अजित पवार के प्रयासों को उन्होंने सराहा। प्रधानमंत्री ने दिवंगत नेता के परिवार और हादसे में जान गंवाने वाले अन्य लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

India-EU संबंध नई ऊंचाइयों पर, PM Modi ने किया सबसे बड़े FTA का ऐलान

NCC की भूमिका और युवाओं की शक्ति

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने NCC को भारत की युवा शक्ति को अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति से जोड़ने वाला मजबूत मंच बताया। उन्होंने बड़ी संख्या में मौजूद गर्ल्स कैडेट्स की विशेष सराहना की और कहा कि यह नए भारत की बदलती तस्वीर को दर्शाता है। पीएम मोदी ने बताया कि NCC कैडेट्स की संख्या 14 लाख से बढ़कर अब 20 लाख तक पहुंच चुकी है, जो युवाओं में बढ़ती भागीदारी का संकेत है।

युवा भारत के लिए ऐतिहासिक अवसर

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का समय देश के युवाओं के लिए अभूतपूर्व अवसर लेकर आया है। उन्होंने भारत और यूरोपीय संघ के बीच प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का उल्लेख करते हुए कहा कि दुनिया इसे “मदर ऑफ ऑल डील्स” के रूप में देख रही है। इस समझौते से भारत के करीब 99 प्रतिशत निर्यात पर टैरिफ या तो शून्य होगा या बेहद कम रहेगा, जिससे आत्मनिर्भर भारत और Make in India को नई गति मिलेगी।

India Energy Week 2026: PM Modi का ग्लोबल एनर्जी विज़न

PM Modi ने की ऑपरेशन सिंदूर झांकी की सराहना

प्रधानमंत्री ने NCC कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत ऑपरेशन सिंदूर की झांकी की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रस्तुति ने भारतीय सेना के शौर्य, आत्मविश्वास और स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को प्रभावी ढंग से दर्शाया। पीएम मोदी ने आधुनिक युद्ध में तकनीक, कोड, क्लाउड और इनोवेशन की बढ़ती भूमिका पर भी जोर दिया।

प्रधानमंत्री का यह संबोधन जहां एक ओर अजित पवार को श्रद्धांजलि था, वहीं दूसरी ओर यह युवाओं के लिए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का स्पष्ट संदेश भी था।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button