PMO का नया नाम हुआ ‘सेवातीर्थ हुआ
इसी परिसर की ‘सेवा तीर्थ-2’ और ‘सेवा तीर्थ-3’ इमारतों में क्रमशः कैबिनेट सेक्रेटेरिएट और नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) के कार्यालय होंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का नाम बदलकर अब ‘सेवातीर्थ’ कर दिया गया है, और वह जल्द ही साउथ ब्लॉक स्थित अपने दशकों पुराने दफ्तर से नए ‘सेवा तीर्थ’ कॉम्प्लेक्स में स्थानांतरित होने वाला है। नया PMO ‘सेवा तीर्थ-1’ से काम करेगा, जो एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव-1 में बनी तीन आधुनिक इमारतों में से एक है।
Vladimir Putin पीएम मोदी के बुलावे पर 4 दिसंबर से दो दिन के भारत दौरे पर आएंगे
“PMO बनेगा ‘सेवातीर्थ’ — साउथ ब्लॉक से शिफ्टिंग शुरू”

इसी परिसर की ‘सेवा तीर्थ-2’ और ‘सेवा तीर्थ-3’ इमारतों में क्रमशः कैबिनेट सेक्रेटेरिएट और नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) के कार्यालय होंगे। शिफ्टिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और 14 अक्टूबर को कैबिनेट सेक्रेटरी टीवी सोमनाथन ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ तथा तीनों सेना प्रमुखों के साथ ‘सेवा तीर्थ-2’ में एक महत्वपूर्ण बैठक भी की।
माना जा रहा है कि यह नया कॉम्प्लेक्स सरकारी कामकाज की गति को और बढ़ाएगा तथा भारत सरकार के प्रशासनिक ढांचे में एक नया अध्याय जोड़ेगा।
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें










