बिहार में मतदाता सूची संशोधन को लेकर उठे विवाद के बीच कांग्रेस सांसद Pramod Tiwari ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जब भाजपा को बिहार चुनाव में हार सामने दिखाई दे रही है, तब वह लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।
Bihar Bandh: महागठबंधन ने राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया, राहुल गांधी भी हुए शामिल
तिवारी ने कहा, “अगर किसी के पास आधार नहीं है, राशन कार्ड नहीं है, तो फिर भाजपा किस आधार पर किसी को मतदाता नहीं मान रही है? क्या अब भाजपा कार्यालय से जारी ज्ञापन ही मान्य होगा?”
Pramod Tiwari का राहुल गांधी को समर्थन
Pramod Tiwari ने राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने जो कहा है, वह बिल्कुल सही है — भाजपा मताधिकार को सीमित करने के प्रयास में है, लेकिन कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट में संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ी है।
Pramod Tiwari ने विश्वास जताया कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में निष्पक्ष निर्णय लेगा और आम नागरिकों के मताधिकार की रक्षा करेगा। उनका बयान भाजपा पर सीधा राजनीतिक हमला माना जा रहा है, जो आगामी बिहार चुनावों की पृष्ठभूमि में और भी तीखा रूप ले सकता है।
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
