President Murmu ने चंद्रमा पर प्रज्ञान-रोवर की सफल तैनाती के लिए इसरो को बधाई दी

नई दिल्ली : President Murmu ने आज (24 अगस्त) विक्रम-लैंडर के अंदर से प्रज्ञान-रोवर की सफल तैनाती के लिए इसरो की टीम और नागरिकों को बधाई दी और कहा कि यह एक और चरण की सफलता का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें: Chandrayaan-3: लैंडर से नीचे उतरकर प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा पर चहलकदमी की

President Murmu ने दी इसरो की टीम को बधाई

President Murmu congratulates ISRO for successful deployment of Pragyan-Rover on Moon

President Murmu ने आज ट्विटर पर ट्वीट कर कहा की, “मैं विक्रम-लैंडर के अंदर से प्रज्ञान-रोवर की सफल तैनाती के लिए एक बार फिर इसरो की टीम और सभी साथी नागरिकों को बधाई देती हूं। विक्रम की लैंडिंग के कुछ घंटों बाद इसका लॉन्च होना चंद्रयान 3 के एक और चरण की सफलता को चिह्नित करता है।

“मैं अपने साथी नागरिकों और वैज्ञानिकों के साथ उत्साह से उस जानकारी और विश्लेषण की प्रतीक्षा कर रही हूँ जो प्रज्ञान हासिल करेगा और चंद्रमा के बारे में हमारी समझ को समृद्ध करेगा।”

चंद्रयान-3 ने की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग

President Murmu congratulates ISRO for successful deployment of Pragyan-Rover on Moon

भारत ने बुधवार (23 अगस्त) को इसरो के तीसरे चंद्रमा मिशन चंद्रयान -3 के चंद्रमा की सतह पर उतरने के साथ ही इतिहास रच दिया और दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया।

यह भी पढ़ें: Chandrayaan-3 ने लैंडिंग के दौरान ली गई चंद्रमा की नई तस्वीरें इसरो को भेजी

इसके साथ ही भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद सफल चंद्र लैंडिंग मिशन का संचालन करने वाला चौथा देश भी बन गया।

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button