QR कोड से WhatsApp अकाउंट हैक भी हो जाते हैं।जानिये हैकिंग से बचने के टिप्स

आजकल लोग अपने लैपटॉप और कंप्यूटर पर भी व्हाट्सऐप अकाउंट को एक्सेस करते हैं. काम के दौरान बार बार फोन देखने से बचने के लिए लोग अपने वर्क सिस्टम पर ही व्हाट्सऐप कनेक्ट कर लेते हैं. इसके लिये WhatsApp की सेटिंग्स में वॉट्सएप वेब/डेस्कटॉप का एक ऑप्शन है जिसकी मदद से आप फोन के अलावा किसी और डिवाइस पर WhatsApp लॉगिन कर सकते हैं. लेकिन WhatsApp के इसी फीचर की वजह से कई बार WhatsApp अकाउंट हैक भी हो जाते हैं. कई बार कोई दूसरा व्यक्ति आपका WhatsApp अकाउंट ओपन करके पर्सनल चैट पढ़ सकता है. आज हम आपको इससे बचने का तरीका बता रहे हैं. 

QR कोड से हैक हो सकता है WhatsApp- WhatsApp की सेटिंग्स में वॉट्सएप वेब/डेस्कटॉप का एक ऑप्शन होता है जिसमें ये पता चलता है कि फोन के अलावा किस और लैपटॉप या टेबलेट या किसी और डिवाइस पर आपका WhatsApp तो नहीं चल रहा. अगर आपने फोन के अलावा कहीं लॉगिन नहीं किया और फिर भी WhatsApp वेब ओपन है इसका मतलब किसी ने आपका वॉट्सएप ओपन कर रखा है या हैक कर रखा है.

 क्या होता है QR कोड– WhatsApp की सेटिंग्स में एक ऑप्शन है जिससे आप WhatsApp किसी दूसरे लैपटॉप, कंप्यूटर या टेबलेट पर ओपन कर सकते हैं. हालांकि एक फोन के साथ दूसरे फोन में WhatsApp नहीं ऑपरेट कर सकते. किसी और डिवाइस पर WhatsApp चलाने के लिये QR कोड स्कैन करना होता है.

QR कोड को कैसे सेफ रखें– सबसे पहले तो किसी को अपना फोन ना दें और WhatsApp की सेटिंग्स में चेक करते रहें कि आपका WhatsApp किसी और कंप्यूटर या लैपटॉप पर तो नहीं चल रहा. अगर ऐसा है तो तुरंत WhatsApp की सेटिंग्स में वॉट्सएप वेब/डेस्कटॉप में जाकर लॉग आउट फ्रॉम ऑल डिवाइस पर क्लिक कर दें

यह भी पढ़ें : फ़ेस्बुक मैसेंजर का क्रॉस मैसेजिंग फीचर भारत में लॉन्च

हैकिंग से बचने के टिप्स

Exit mobile version