मध्य प्रदेश से जुड़े एक गंभीर घटनाक्रम को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi ने सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं यूं ही नहीं हो जातीं, इसके पीछे सरकार की लापरवाही होती है। राहुल गांधी ने साफ कहा कि सरकार में कोई न कोई ज़िम्मेदार होगा जिसने हालात को यहां तक पहुंचने दिया और अब उसे जवाब देना होगा।
“लापरवाही स्वीकार करे सरकार”: Rahul Gandhi
Rahul Gandhi ने कहा कि सरकार को इस मामले में ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए, क्योंकि जनता की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करना उसकी मूल जिम्मेदारी है। अगर समय रहते जरूरी कदम उठाए गए होते, तो हालात इतने गंभीर नहीं होते। उन्होंने कहा कि केवल जांच के आदेश देकर सरकार अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती।
पीड़ितों के लिए मुआवज़ा और मदद पर जोर
Rahul Gandhi ने मांग की कि जिन प्रभावित लोगों का इलाज हुआ है, उन्हें समुचित मुआवज़ा और पूरी सहायता दी जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों के साथ न्याय होना चाहिए और सरकार को तुरंत ऐसे कदम उठाने चाहिए, जिससे उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित हो सके।
Jairam Ramesh ने Air Pollution के मुद्दे पर केंद्र सरकार की आलोचना की।
भविष्य के लिए सख्त नीतियों की जरूरत
राहुल गांधी ने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त नीतियां और जवाबदेही की व्यवस्था जरूरी है। उन्होंने दोहराया कि अगर सरकार ने इस घटना से सबक नहीं लिया, तो भविष्य में भी आम जनता को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
