घर की छत पर 5 साल की बच्ची से Rape, अभियुक्त परिवार का परिचित: पुलिस

पुरी: ओडिशा के पुरी कस्बे में पांच साल की एक बच्ची के साथ उसके घर की छत पर कथित तौर पर Rape किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लड़की इस समय कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है।

पुलिस ने बताया कि घटना रविवार की है जब लड़की घर पर अकेली थी।

Rape करने वाला परिवार का परिचित

उन्होंने बताया कि आरोपी, जो उसके परिवार का परिचित है, लड़की को छत पर ले गया और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि चीख-पुकार सुनकर बच्ची की मां छत पर गई और देखा कि आरोपी मौके से फरार हो गया है।

लड़की को पुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में उसकी हालत बिगड़ने पर उसे कटक के चिकित्सा केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक केवी सिंह ने कहा कि आरोपी जो एक ड्राइवर है, को पकड़ने के लिए चार अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।

उन्होंने कहा कि आईपीसी और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी जगतसिंहपुर जिले का रहने वाला है।

Exit mobile version