Bihar: उपेंद्र कुशवाहा ने JDU छोड़, बनाई राष्ट्रीय लोक जनता दल पार्टी

पटना/Bihar: पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड(जदयू) छोड़ दी और एक नई राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLJD) बनाई।

यह भी पढ़ें: Prashant Kishor के साथ नीतीश कुमार का सरप्राइज डिनर

Bihar में बनाई राष्ट्रीय लोक जनता दल पार्टी

उपेंद्र कुशवाहा ने संवाददाता सम्मेलन मे कहा की “हमने एक नई पार्टी – राष्ट्रीय लोक जनता दल बनाने का फैसला किया है। यह सर्वसम्मति से तय किया गया है, और मुझे इस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। यह पार्टी समाजवादी आइकन दिवंगत कर्पूरी ठाकुर की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाएगी।

खचाखच भरे संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कुशवाहा ने यह भी कहा कि वह सदन की सदस्यता छोड़ने के लिए राज्य विधान परिषद के अध्यक्ष से मिलने का समय लेंगे।

Bihar के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संग उपेंद्र कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा ने नितीश कुमार पर अपनी राजनीतिक पूंजी को गिरवी रखने का आरोप लगाया और राजद के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, जिनका उन्होंने नाम से उल्लेख नहीं किया, को भविष्य का नेता घोषित करने पर नाराजगी व्यक्त की।

कुशवाहा, जो 2014 से 2018 तक नरेंद्र मोदी सरकार में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री थे, मार्च 2021 में अपनी आठ वर्षीय पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) का विलय करने के बाद जनता दल यूनाइटेड (JDU) में आए थे।

Exit mobile version