तेलुगु स्टार Ravi Teja के पिता भूपतिराजू राजगोपाल राजू का 90 वर्ष की उम्र में निधन

रवि तेजा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, अभिनेता आखिरी बार पिछले साल रिलीज़ हुई फिल्म 'मिस्टर बच्चन' में नज़र आए थे। रवि तेजा की साल 2024 में तीन फ़िल्में रिलीज़ होने वाली थीं।

तेलुगु सुपरस्टार Ravi Teja के पिता भूपतिराजू राजगोपाल राजू का मंगलवार, 15 जुलाई की रात 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। खबरों के अनुसार, वे उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और हैदराबाद स्थित अपने आवास पर उनका निधन हो गया। राजगोपाल के निधन से तेलुगु सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि राजगोपाल राजू के तीन बेटे थे और रवि तेजा सबसे बड़े बेटे थे।

Shefali Jariwala Death: शहनाज गिल, पारस छाबड़ा, सुनिधि चौहान और अन्य लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए

मृत्यु का कारण

भूपतिराजू राजगोपाल राजू के परिवार में उनकी पत्नी राज्य लक्ष्मी और दो बेटे, रवि तेजा और रघु राजू हैं। उनके तीसरे बेटे, भरत राजू का कुछ साल पहले हैदराबाद में एक कार दुर्घटना में निधन हो गया था। वह आंध्र प्रदेश के जग्गमपेटा के निवासी थे।

रवि तेजा जल्द ही ‘मास जथारा’ में नज़र आएंगे

Ravi Teja के वर्कफ्रंट की बात करें तो, अभिनेता आखिरी बार पिछले साल रिलीज़ हुई फिल्म ‘मिस्टर बच्चन’ में नज़र आए थे। रवि तेजा की साल 2024 में तीन फ़िल्में रिलीज़ होने वाली थीं। अब, अभिनेता जल्द ही अपनी आगामी फिल्म ‘मास जथारा’ में नज़र आएंगे। भानु भोपावरपु द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक एक्शन एंटरटेनर है। Ravi Teja की गिनती तेलुगु सिनेमा के शीर्ष अभिनेताओं में होती है।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version