Hariyali Teej 2025: अपने प्रियजनों को  खुश करने के लिए इस स्वादिष्ट खीर रेसिपी को आजमाएं

हरियाली तीज का पवित्र त्यौहार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष तृतीया को पड़ता है। 2025 में, तृतीया तिथि 26 जुलाई को रात 10:44 बजे शुरू होगी और 27 जुलाई की रात को समाप्त होगी।

Hariyali Teej 2025: त्योहारों पर घर पर मिठाई खाने की परंपरा है। हरियाली तीज पर भी लोग घेवर, खीर और अन्य मिठाइयाँ खाते हैं। अगर आपको बाज़ार की मिठाईयाँ खाना पसंद नहीं है, तो आप घर पर ही स्वादिष्ट सेवइयाँ, जिन्हें सेवई की खीर भी कहते हैं, बनाकर खा सकते हैं। कुछ लोग सावन में चावल खाने से परहेज़ करते हैं, ऐसे में सेवई की खीर हर कोई खा सकता है।

Hariyali Teej 2025: व्रत, पूजा विधि और इसके पीछे का अर्थ

इसे कुछ खास सामग्रियों से बनाया जाता है और यह अन्य मिठाइयों की तुलना में ज़्यादा स्वादिष्ट लगती है। अगर आप सेवई की खीर बनाने के लिए एक बार इस रेसिपी को अपनाएँगे, तो घर के सदस्य बाकी मिठाइयाँ छोड़कर खीर पर टूट पड़ेंगे। इस खास रेसिपी से सेवई की खीर बनाने की विधि जानें।

Hariyali Teej के लिए खीर बनाने की आसान विधि


पहला चरण- सेवई की खीर बनाने के लिए सबसे पहले सेवई को 2 छोटे चम्मच घी में हल्का सा भून लें। इससे स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाएँगे। सेवई को थोड़ा ठंडा होने दें।

दूसरा चरण- अब एक पैन में फुल क्रीम दूध डालकर उबलने के लिए रख दें। दूध में उबाल आने के बाद, भुनी हुई सेवईयाँ डालें और लगातार चलाते रहें।

Hariyali Teej व्रत कथा: शिव-पार्वती के दिव्य मिलन की गाथा

तीसरा चरण- अब एक कटोरे में दूध के साथ 5 चम्मच मिल्क पाउडर मिलाएँ। जब सेवईयाँ थोड़ी पिघल जाएँ, तो दूध को छानते हुए मिल्क पाउडर के घोल को दूध में मिलाएँ।

चौथा चरण- सेवई की खीर में अपनी ज़रूरत के अनुसार दूध डालें। सेवईयाँ ठंडी होने पर गाढ़ी हो जाती हैं। इसलिए इसे पतला कर लें। अब सेवईयों में अपनी पसंद के अनुसार चीनी मिलाएँ।

पाँचवाँ चरण- सेवईयों का असली स्वाद पिसी हुई हरी इलायची से आएगा, इसलिए लगभग 3-4 इलायची पीसकर सेवईयों में मिलाएँ। अब इसमें चिरौंजी, बारीक कटे काजू, बादाम और पिस्ता डालें।

छठा चरण- सारी चीज़ें मिलाने के बाद, सेवईयों की खीर को थोड़ा ठंडा होने दें। सेवईयों की खीर ठंडी होने पर इसे खाने के साथ मिठाई की तरह परोसें।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version