सर्दी के मौसम में सड़क सुरक्षा को लेकर Sambhal पुलिस अलर्ट, वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर

Sambhal में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। सर्दी के मौसम में कोहरे और धुंध के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से थाना क्षेत्रों में ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए, ताकि कोहरे, धुंध और अंधेरे के दौरान वाहन दूर से स्पष्ट रूप से दिखाई दे सकें और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सके।

Sambhal पुलिस ने बढ़ाई सड़क सुरक्षा

Sambhal से दिल्ली तक कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 500 कार्यकर्ता महारैली में हुए शामिल

इस दौरान पुलिस ने आमजन से अपील की कि कोहरे के समय वाहन धीमी गति से चलाएं, फॉग लाइट का सही उपयोग करें, हेडलाइट को लो-बीम पर रखें और नशे की अवस्था में वाहन न चलाएं। साथ ही ओवरस्पीडिंग से बचने, गलत दिशा में वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

Sambhal से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Exit mobile version