अकोइजम की नियुक्ति को लेकर Rekha Gupta का Congress पर हमला

दिल्ली की CM Rekha Gupta ने बुधवार को कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने आगामी मणिपुर विधानसभा चुनावों के लिए महत्वपूर्ण समितियों में सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए, महिलाओं की गरिमा के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता पर प्रश्न खड़े किए।

साथ ही, उन्होंने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से इस फैसले पर स्पष्टीकरण मांगा है। यह बयान तब आया जब कांग्रेस अध्यक्ष ने मणिपुर प्रदेश कांग्रेस समिति (MPCC) के लिए अतिरिक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति और कई समितियों के गठन को मंजूरी दी।

Congress ने घोषित की नियुक्तियां

इन समितियों में प्रदेश चुनाव समिति, प्रचार समिति, घोषणापत्र समिति, मीडिया एवं प्रचार समिति और चुनाव प्रबंधन समिति शामिल हैं। कांग्रेस नेता इबोबी सिंह को प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम को इसका सदस्य नियुक्त किया गया है।

लोकेश्वर सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जिसमें अकोइजम भी एक सदस्य के रूप में शामिल हैं। इसके अलावा, कांग्रेस सांसद को घोषणापत्र समिति का सह-अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया है।

इन नियुक्तियों पर प्रतिक्रिया देते हुए, गुप्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने एक ऐसे सांसद को अपनी चुनाव समितियों में अहम पदों पर नियुक्त किया है, जिस पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की छात्राओं ने दुर्व्यवहार और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Rekha Gupta ने कहा, “कांग्रेस, जो महिलाओं की गरिमा की रक्षा करने का दावा करती है, उसका दोहरा चरित्र एक बार फिर सबके सामने आ गया है। यह वाकई शर्मनाक है कि एक तरफ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी महिलाओं के सम्मान की वकालत करने का दिखावा करते हैं।

तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने एक ऐसे कांग्रेस सांसद को मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की प्रचार समिति का सदस्य और घोषणापत्र समिति का सह-अध्यक्ष बना दिया है, जिस पर JNU की छात्राओं ने दुर्व्यवहार और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्रियंका गांधी को जवाब देना चाहिए कि उन्हें ऐसा करने के लिए किसने मजबूर किया?” इस नियुक्ति पर कांग्रेस से सवाल करते हुए, मुख्यमंत्री ने सांसद के खिलाफ लगे आरोपों और दर्ज FIR का जिक्र किया। Rekha Gupta ने पूछा कि जिस व्यक्ति पर ऐसे गंभीर आरोप लगे हों, उसे पार्टी की अहम चुनाव समितियों में जिम्मेदारी कैसे दी जा सकती है?

CM Yogi ने SP पर कसा तंज, बोले- निवेश का केंद्र बन रहा यूपी

Rekha Gupta ने Congress को घेरा

Rekha Gupta ने कहा, “जिस व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज हो, जिस पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हों, वह कांग्रेस का चेहरा, उसकी अहम समितियों का सदस्य और प्रचार अभियान का नेता कैसे बन सकता है?

मैं पूछती हूं कि कांग्रेस जैसी पार्टी, जो महिलाओं का सम्मान नहीं कर पाती और जिसका दोहरा चरित्र सामने आता है, वह महिलाओं को सम्मान कैसे दिला सकती है? जब ऐसे व्यक्ति के हाथों में प्रचार समिति की कमान हो, तो वह मणिपुर की महिलाओं को न्याय कैसे दिलाएगी?”

Rekha Gupta ने घोषणापत्र समिति के सह-अध्यक्ष के रूप में अकोइजम की नियुक्ति के फैसले पर राहुल गांधी से भी सवाल किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी नियुक्तियों के जरिए कांग्रेस नेतृत्व महिलाओं की गरिमा को लेकर अपने ही दावों से समझौता कर रहा है।

उन्होंने कहा, “राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए कि पार्टी को बार-बार ‘री-लॉन्च’ करने की उनकी कोशिशों के पीछे ऐसी क्या मजबूरी थी कि उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति को अपनी प्रचार समिति का सह-अध्यक्ष बना दिया, जिस पर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप है और जिसके खिलाफ गंभीर FIR दर्ज हैं?”

इस बीच, गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने मणिपुर के सांसद और JNU प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम की अग्रिम जमानत याचिका का निपटारा कर दिया। दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया कि वह फिलहाल उन्हें गिरफ्तार करने का कोई इरादा नहीं रखती है। पुलिस ने अपने नए जवाब में कहा है कि अगर कोई नई बात सामने आती है जिसके चलते उसकी गिरफ्तारी जरूरी हो जाती है, तो उसे सात दिन का नोटिस दिया जाएगा।

अकोइजम ने यौन उत्पीड़न के एक मामले में अग्रिम जमानत (anticipatory bail) के लिए दिल्ली की अदालत का दरवाजा खटखटाया था। 11 छात्राओं ने उस पर आरोप लगाए हैं। वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में एक FIR दर्ज की गई है और मामले की जांच चल रही है।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करे

↑
Exit mobile version