Sambhal में ‘रन फॉर यूनिटी’ का भव्य आयोजन, सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर उमड़ा उत्साह

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल के जीवन से हमें देश की एकता, समर्पण और सेवा की प्रेरणा मिलती है। यह दिवस हमें संकल्प दिलाता है

उत्तर प्रदेश के जनपद Sambhal में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सम्भल पुलिस द्वारा कस्बा बहजोई में “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश में एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के भाव को सशक्त करना था।

Sambhal में मिशन शक्ति अभियान फेज़-5 के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया

Sambhal में “रन फॉर यूनिटी” से गूंजे नारे

A grand 'Run for Unity' was organised in Sambhal, with great enthusiasm on the 150th birth anniversary of Sardar Patel.

कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश, गुलाब देवी, जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस एकता दौड़ में जनपद के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, रिक्रूट आरक्षी, एनसीसी कैडेट्स, विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएँ तथा सम्भ्रांत नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

“रन फॉर यूनिटी” रोडवेज बस स्टैंड बहजोई से प्रारंभ होकर एस.डी. रिसोर्ट चंदौसी रोड पर समाप्त हुई। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने “एक भारत – श्रेष्ठ भारत”, “देश की एकता हमारी जिम्मेदारी” और “सरदार पटेल अमर रहें” जैसे नारों के माध्यम से शहर में एकता और सद्भाव का संदेश फैलाया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल के जीवन से हमें देश की एकता, समर्पण और सेवा की प्रेरणा मिलती है। यह दिवस हमें संकल्प दिलाता है कि हम समाज में एकता और भाईचारे को बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहें। तत्पश्चात एस.डी. रिसोर्ट में सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई।

A grand 'Run for Unity' was organised in Sambhal, with great enthusiasm on the 150th birth anniversary of Sardar Patel.

इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधिगण, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सम्भल श्री आलोक कुमार, क्षेत्राधिकारी बहजोई डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री दीपक तिवारी, पुलिस कार्यालय की शाखाओं के प्रभारी, पुरुष व महिला पुलिसकर्मी सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Sambhal से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button