होम मनोरंजन Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सामने आया सलमान खान का नया...

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सामने आया सलमान खान का नया लुक, छोटे बालों में डैशिंग लग रहे हैं

सलमान खान ने हाल ही में अपनी फिल्म के नए लुक का खुलासा किया और दशहरे के मौके पर अपने फैंस को परफेक्ट गिफ्ट दिया।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सामने आया सलमान खान का नया लुक, छोटे बालों में डैशिंग लग रहे हैं

नई दिल्ली: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच सलमान खान ने अपनी फिल्म के नए लुक का खुलासा किया और दशहरे के मौके पर अपने फैंस को परफेक्ट तोहफा दिया।

यह भी पढ़ें: शहनाज गिल जल्द ही ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan से सलमान खान का नया लुक

Salman Khan's new look from Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सामने आया सलमान खान का नया लुक, छोटे बालों में डैशिंग लग रहे हैं

सलमान खान ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की जिसमें वह डैशिंग लग रहे थे। इस फोटो में उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट सूट पहना हुआ है और ब्लैक गॉगल्स से लुक को पूरा किया है।

फैंस ने की लुक की तारीफ

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan से सलमान खान का नया लुक

इस लुक को देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये फिल्म से सलमान खान का नया लुक है। इस लुक को सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और फैन्स ने कमेंट्स की बौछार कर दी है। एक यूजर ने लिखा, ‘बॉलीवुड का बाप’। इसके साथ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘हैंडसम जान’। हजारों यूजर्स अभिनेता पर प्यार बरसा रहे हैं।

सलमान खान का वीडियो

इससे पहले सलमान खान ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनका दमदार लुक नजर आ रहा था। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने तहलका मचा दिया। वीडियो में एक्टर बाइक पर सवार नजर आ रहे थे और उनके हाथ का ब्रेसलेट दिखाया गया था, जिसके बाद उनका चेहरा सामने आ गया और उनके लंबे बालों ने हंगामा खड़ा कर दिया।वहीं अब फैंस उन्हें फिल्म ‘Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan’ में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Salman Khan

सलमान खान ने अपने करियर की शुरुआत 1988 की फिल्म बीवी हो तो ऐसी से की थी। जिसमें रेखा और फारूख शेख ने अभिनय किया था। उसके बाद उन्होंने कई बैक टू बैक हिट फिल्में दीं। उन्होंने करण अर्जुन, हम आपके हैं कौन, तेरे नाम, वांटेड, दबंग और बजरंगी भाईजान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया।

Exit mobile version