Sambhal में फिरोज खां के नेतृत्व में मनाया गया किसान दिवस

सम्भल/यूपी: Sambhal में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फिरोज खान के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी के निजी कार्यालय पर एकत्रित होकर चौधरी चरण सिंह पार्क, हल्लू सराय पहुंचे और चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 124वीं जयंती मनाई।

चौधरी चरण सिंह की जयंती संबोधन में फिरोज खान ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसान, नौजवान, दलित, पिछड़े सहित सभी जातियों के नेता थे।

Sambhal में समाजवादी पार्टी ने मनाया किसान दिवस

उन्होंने किसानों की आवाज को लोकसभा तक पहुंचाने का काम किया। चौधरी साहब हमेशा किसानों नोजवानो के दिल मे बसे रहेंगे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चौधरी साहब के जन्मदिन के अवसर पर यह संकल्प लिया की चौधरी चरण सिंह के बताये हुए रास्ते पर चलकर हर कार्यकर्ता किसानों नोजवानो की आवाज़ को कभी भी दबने नही देगे और उनके हक की लड़ाई हमेशा लड़ते रहेंगे।

पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाएंगे, एक-एक कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे और आने वाले चुनावों में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को जीत दिलाकर अखिलेश यादव के हाथ मजबूत करेंगे।

आयोजन में उपस्थित अधिकारी

इस अवसर पर फिरोज़ खाँ आरिफ खाँ धीरज आर्य जबर सिंह यादव वीरेश यादव राजेश यादव मोनिस सालिम रिज़वान खाँ ओमकार यादव नाज़िर खाँ अकरम गौरव गुलाम मुस्तुफा फैज़ान शाही आदि लोग शामिल रहे।

Sambhal से ख़लील मलिक की रिपोर्ट 

Exit mobile version