Sambhal: साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
आरोपियों ने खातों में मोबाइल नंबर बदलवाकर अवैध तरीके से ऑनलाइन गेमिंग साइट्स पर धनराशि डिस्ट्रीब्यूट की। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने पाँच आरोपियों को दबोच लिया।

यूपी के Sambhal जनपद से बड़ी ख़बर सामने आई है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के निर्देशन में थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह लोन माफी का झांसा देकर लोगों के बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड ले लेता था।
Sambhal में चला डिजिटल रोड सेफ्टी मिशन, जागरूक हुए सैकड़ों यात्री
Sambhal क्राइम पुलिस की बड़ी कार्रवाई

फिर खातों से जुड़े मोबाइल नंबर बदलवाकर गेमिंग साइट्स के जरिए करोड़ों की ठगी करता था। पुलिस ने इस मामले में पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग लोन माफी का झांसा देकर लोगों से उनके बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड इकट्ठा कर रहे हैं।
आरोपियों ने खातों में मोबाइल नंबर बदलवाकर अवैध तरीके से ऑनलाइन गेमिंग साइट्स पर धनराशि डिस्ट्रीब्यूट की। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने पाँच आरोपियों को दबोच लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इनके नेटवर्क की गहन जांच जारी है।
Sambhal से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट











