Sambhal: यातायात माह नवंबर 2025 के अंतर्गत जनपद सम्भल में सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सम्भल के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात एवं प्रभारी यातायात के नेतृत्व में बहजोई में एक बड़ा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Sambhal में एआरटीओ और शुगर मिल प्रबंधन की पहल, सड़क सुरक्षा के लिए शुरू हुआ रिफ्लेक्टर अभियान
कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों और वाहन चालकों को
- यातायात नियम,
- सड़क सुरक्षा उपाय,
- तथा सड़क संकेतों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
Sambhal पुलिस टीम ने लोगों को
- हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग,
- सुरक्षित गति बनाए रखने,
- ओवरलोडिंग से बचने,
- तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने
जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में जागरूक किया।
साथ ही सड़क दुर्घटना के समय घायल व्यक्ति की सहायता के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। उपस्थित जनसमूह को ‘राहवीर योजना’ की जानकारी भी दी गई, जिसके अंतर्गत दुर्घटना पीड़ित की मदद करने वाले व्यक्ति को विधिक सुरक्षा एवं प्रोत्साहन प्रदान किया जाता है।
कार्यक्रम में शामिल नागरिकों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। पुलिस टीम ने सभी को सुरक्षित, जिम्मेदार और संवेदनशील यातायात व्यवहार अपनाने का संदेश दिया।
— यातायात पुलिस, जनपद सम्भल
Sambhal से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट
