Sambhal: राष्ट्रीय एकता दिवस पर हयात नगर पुलिस ने आयोजित की “रन फॉर यूनिटी”

कार्यक्रम में आमजन, हयात नगर थाना पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारीगण, साथ ही विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जनपद Sambhal में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सम्भल के निर्देशन में हयात नगर थाना प्रभारी संजीव कुमार सोम द्वारा दौड़ का सफल आयोजन कराया गया।

Sambhal में 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

कार्यक्रम में आमजन, हयात नगर थाना पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारीगण, साथ ही विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने एकता, अखंडता और राष्ट्रीय समरसता की भावना के प्रति शपथ ग्रहण की।

Sambhal में विजेताओं को मिला सम्मान

दौड़ प्रतियोगिता के पश्चात प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए तथा प्रतिभागियों के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई। यह आयोजन राष्ट्रीय एकता और सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों के प्रति जनमानस को प्रेरित करने का एक सराहनीय प्रयास रहा।

Sambhal से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Exit mobile version