Sambhal पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के कुशल निर्देशन में सम्भल जनपद में ‘परवाह’ अभियान के तहत एक प्रभावी यातायात जागरूकता एवं डिजिटल सेफ्टी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत यातायात प्रभारी दुष्यंत बालियान एवं उनकी टीम ने सम्भल सदर कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय चौराहे पर वाहन चालकों को यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी।
यह भी पढ़े: Sambhal में महिला शक्ति संगठन ने 55 जरूरतमंद कन्याओं की शादी में सहयोग कर बनाया नया रिकॉर्ड
Sambhal पुलिस ने दी डिजिटल सेफ्टी की जानकारी
लोगों को बताया गया कि दोपहिया वाहन पर दोनों सवारियों को हेलमेट अवश्य पहनना चाहिए, तीन सवारी बैठना कानूनन गलत है। इसके साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, शराब पीकर गाड़ी न चलाने तथा चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाने जैसे महत्वपूर्ण नियमों के बारे में भी जागरूक किया गया।
सड़क सुरक्षा को जीवन रक्षा का आधार मानते हुए यह संदेश दिया गया कि यातायात नियमों का पालन करके न केवल आप अपनी यात्रा को सुरक्षित बना सकते हैं, बल्कि अपने और दूसरों के जीवन को भी बचा सकते हैं।
“आपका जीवन अनमोल है, सुरक्षित चलें, सुरक्षित रहें” – इस मूल संदेश के साथ यह अभियान आमजन में जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।
संभल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट