उत्तर प्रदेश के Sambhal जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस की ओर से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट यात्रा करने वाले लोगों को रोका गया और उन्हें सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
यह भी पढ़ें: Sambhal में ईद मिलादुन्नबी की रौनक, 1500 साला झंडों की मांग सबसे अधिक
पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के निर्देशन में सम्भल के बहजोई कोतवाली क्षेत्र स्थित इस्लामनगर चौराहे पर दिनांक 5 सितंबर 2025 को यह अभियान चलाया गया।
Sambhal में बिना हेलमेट के करीब 50 लोगों को रोका गया
इस दौरान TSI सुरेश कुमार के नेतृत्व में करीब 50 व्यक्तियों को रोका गया, जो बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चला रहे थे।
उन्हें सामूहिक रूप से सरकार द्वारा जारी आदेशों के तहत हेलमेट पहनकर सुरक्षित यात्रा करने की जानकारी दी गई। पुलिस ने लोगों से कहा कि वे न केवल खुद, बल्कि अपने परिवार, रिश्तेदारों और गाँव के लोगों को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें।
यह अभियान उत्तर प्रदेश सरकार के सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और आमजन को दुर्घटनाओं से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
Sambhal से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
