Sambhal: मिशन इंटरनेशनल एकेडमी में भव्य पैरेंट-टीचर मीटिंग, शैक्षणिक और सामाजिक प्रगति पर जोर

विद्यालय की प्रधानाचार्या विल्सन राजन ने कहा कि मिशन इंटरनेशनल एकेडमी का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में संवेदनशीलता, मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को विकसित करना भी है।

Sambhal: मिशन इंटरनेशनल एकेडमी में छमाही परीक्षा के उपरांत एक भव्य पैरेंट-टीचर मीटिंग (PTM) का आयोजन किया गया, जिसमें नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी विद्यार्थियों के अभिभावक, शिक्षक और प्रधानाचार्या एकत्रित हुए। इस अवसर पर विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, व्यवहारिक विकास और उज्ज्वल भविष्य पर गहन चर्चा की गई।

Sambhal: नाबालिग से छेड़खानी का दोषी करार, 3 साल कारावास और ₹5000 अर्थदंड

मीडिया कोऑर्डिनेटर जुनैद इब्राहिम ने बताया कि विद्यालय के प्रबंधक जनाब मुशीर खान तरीन ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण पेश करते हुए पंजाब में हुए हालिया हादसे के पीड़ितों की सहायता हेतु एक टीम के साथ मिलकर एक करोड़ रुपये का दान प्रदान किया। इस मानवीय पहल के लिए विद्यालय परिवार ने उन्हें हृदयपूर्वक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Sambhal: शिक्षा के साथ मानवता और सेवा का संदेश

विद्यालय की प्रधानाचार्या विल्सन राजन ने कहा कि मिशन इंटरनेशनल एकेडमी का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में संवेदनशीलता, मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को विकसित करना भी है। प्रबंधक श्री मुशीर खान तरीन का यह कदम समाज के लिए प्रेरणादायक है।

डायरेक्टर श्रीमती शबाना कौसर ने अपने वक्तव्य में कहा कि विद्यालय ऐसे कार्यों को प्रोत्साहित करता है जो बच्चों में सेवा, सहयोग और करुणा के संस्कारों को मजबूत करें। समाज के प्रति योगदान ही वास्तविक शिक्षा का उद्देश्य है। वरिष्ठ शिक्षिका परवीन ताज ने कहा कि विद्यालय की सफलता तभी संभव है जब शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी तीनों एक दिशा में मिलकर कार्य करें, और पी.टी.एम. इस सामूहिक प्रयास का सशक्त माध्यम है।

कार्यक्रम का समापन सभी अभिभावकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन और बच्चों के समग्र विकास के संकल्प के साथ हुआ। इस शिक्षक- अभिभावक संघ की मीटिंग को सफल बनाने में फैजान अली, रब्बे नवाज, मोहम्मद आमिर, सभी शिक्षक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

संवाददाता: खलील मलिक, Sambhal

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version