Sambhal: मिशन शक्ति 5.0 के तहत बालिकाओं व महिलाओं को किया गया जागरूक

महिलाओं एवं बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।

Sambhal, उत्तर प्रदेश — प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अंतर्गत जनपद सम्भल में शुक्रवार 29 दिसंबर 2025 को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें: Sambhal: ग्राम प्रधान पर दो प्लॉट हड़पने और छात्र को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई एवं अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अनुकृति शर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम की महिला पुलिसकर्मियों ने थाना क्षेत्र में चौपाल लगाकर महिलाओें व बालिकाओं से संवाद किया। पुलिस ने महिला संबंधी समस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा सुरक्षा उपायों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया।

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि महिला सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिलाओं व बालिकाओं से सीधे जुड़कर उन्हें सशक्त बनाने तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के प्रयास लगातार जारी हैं।

इसी क्रम में एंटी रोमियो टीम द्वारा प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, विद्यालयों/कॉलेजों एवं धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर लोगों को महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं तथा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

Sambhal में महिला सुरक्षा से संबंधित प्रमुख हेल्पलाइन नंबर —

Sambhal: Women and girls made aware
  • 1090 – वीमेन पावर लाइन
  • 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा / पैनिक बटन डेमो
  • 1076 – सीएम हेल्पलाइन
  • 102 – स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन
  • 108 – एम्बुलेंस सेवा
  • 181 – महिला हेल्पलाइन
  • 1930 – साइबर क्राइम हेल्पलाइन
Sambhal: Women and girls made aware

इस दौरान पंपलेट वितरण कर नागरिकों को इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, पुलिस टीमों ने सभी थाना क्षेत्रों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों एवं प्रत्येक थाना स्तर पर उपलब्ध मिशन शक्ति CUG नंबरों के बारे में भी विस्तार से बताया।

महिला सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने वाले इस अभियान का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया तथा पुलिस के प्रयासों की सराहना की।

Sambhal से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button