Sambhal: मिशन शक्ति फेज़ 5.0 के तहत महिलाओं को अधिकारों व सुरक्षा की जानकारी दी गई

कार्यक्रम में उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, उपनिरीक्षक उपदेश कुमार, हेड कॉन्स्टेबल विकास गिरी, महिला कॉन्स्टेबल प्रियंका, तथा कॉन्स्टेबल 60 पीयूष शर्मा (थाना रायसत्ती) की उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता रही।

Sambhal जनपद के थाना रायसत्ती क्षेत्र के ग्राम पंचायत सचिवालय, ग्राम रामपुर उर्फ़ यारपुर में मिशन शक्ति फेज़ 5.0 / एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं छात्राओं को उनके अधिकारों, समाज में उनकी भूमिका तथा सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें शिक्षा का अधिकार, बाल विवाह निषेध, बाल श्रम अपराध, एवं लैंगिक समानता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।

Sambhal में चला डिजिटल रोड सेफ्टी मिशन, जागरूक हुए सैकड़ों यात्री

Sambhal में समस्याओं के निस्तारण हेतु आवेदन लिए गए

Sambhal: Under Mission Shakti Phase 5.0, women were given information about their rights and security.

कार्यक्रम के दौरान यह बताया गया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य केवल महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के प्रति जागरूक करना ही नहीं है, बल्कि उन्हें सशक्त बनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना भी है। तत्पश्चात उपस्थित सभी महिलाओं की समस्याएँ सुनी गईं और उनके निस्तारण के लिए आवेदन लिए गए। साथ ही उन्हें निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई —

  • महिला हेल्पलाइन नंबर : 181
  • वूमेन पावर लाइन : 1090
  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन : 1076
  • आपातकालीन नंबर : 112
  • स्वास्थ्य सेवा नंबर : 102
  • एंबुलेंस सेवा : 108
  • चाइल्ड हेल्पलाइन : 1098
  • साइबर हेल्पलाइन : 1930
Sambhal: Under Mission Shakti Phase 5.0, women were given information about their rights and security.

कार्यक्रम में उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, उपनिरीक्षक उपदेश कुमार, हेड कॉन्स्टेबल विकास गिरी, महिला कॉन्स्टेबल प्रियंका, तथा कॉन्स्टेबल 60 पीयूष शर्मा (थाना रायसत्ती) की उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता रही।

Sambhal से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button