Sanjay Raut ने कहा: “गठबंधन नहीं, जनता की मांग है उद्धव-राज की एकता”

राउत ने स्पष्ट किया, “मैंने सिर्फ़ इतना कहा था कि जनता की ओर से यह भावना और दबाव है कि शिवसेना और मनसे को साथ आना चाहिए, खासकर ‘मराठी मानुस’ के अधिकारों की रक्षा के लिए।”

शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता और सांसद Sanjay Raut ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के बीच आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर किसी तरह के गठबंधन की घोषणा नहीं की है। उन्होंने कहा कि उनकी बात को तोड़ा-मरोड़ा गया है।

Shahzad Poonawalla ने कांग्रेस-आरजेडी पर साधा निशाना, कहा – पप्पू यादव के साथ हुआ अन्याय

Sanjay Raut का स्पष्टीकरण: “जनता चाहती है शिवसेना-मनसे एक हों”

राउत ने स्पष्ट किया, “मैंने सिर्फ़ इतना कहा था कि जनता की ओर से यह भावना और दबाव है कि शिवसेना और मनसे को साथ आना चाहिए, खासकर ‘मराठी मानुस’ के अधिकारों की रक्षा के लिए।”

राउत ने यह भी स्वीकार किया कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की काम करने की शैली अलग है, लेकिन लोगों का मानना है कि मराठी अस्मिता की रक्षा के लिए दोनों नेताओं को एक मंच पर आना चाहिए।

उनके बयान से यह संकेत मिला है कि भले ही फिलहाल गठबंधन की कोई औपचारिक बात नहीं हुई है, लेकिन जनभावना इस ओर इशारा कर रही है। इससे महाराष्ट्र की राजनीति में संभावित नए समीकरणों की अटकलें तेज़ हो गई हैं।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version