Box Office Report: सैयारा, हरि हर वीर मल्लू और फैंटास्टिक फोर का शनिवार का संग्रह

होम्बले फ़िल्म्स ने अपनी नई फ़िल्म 'महावतार नरसिम्हा' 25 जुलाई को रिलीज़ की। पहले दिन फ़िल्म ने Box Office पर 2.1 करोड़ रुपये कमाए।

Box Office Report: नवोदित कलाकारों वाली बॉलीवुड फिल्म ‘सैयारा’ ने वीकेंड पर फिर से रफ्तार पकड़ ली है। हालाँकि, बॉक्स ऑफिस पर इसे हॉलीवुड फिल्म ‘फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स’ से कड़ी टक्कर मिली। वहीं, पवन कल्याण अभिनीत दक्षिण भारतीय फिल्म ‘हरि हर वीर मल्लू’ भी पिछले गुरुवार को रिलीज़ हुई और टिकट काउंटर पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

Saiyaara Box Office Collection Day 8: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 200 करोड़ रुपये के करीब

फिल्मों की कमाई के लिहाज से शनिवार का दिन काफी अच्छा रहा। कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। ‘सैयारा’, ‘हरि हर वीर मल्लू’, ‘फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे से कड़ी टक्कर ले रही हैं, आइए एक नज़र डालते हैं इनके शनिवार के कलेक्शन पर।

सैयारा Box Office कलेक्शन

अहान पांडे और अनीत पड्डा अभिनीत ‘सैयारा’ 18 जुलाई को रिलीज़ हुई थी। पहले दिन 21.5 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 172.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 18 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद वीकेंड का फायदा फिल्म को मिला। शनिवार को इसने 26.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर 217.26 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।

हरि हर वीर मल्लू की शुरुआत दमदार होने के बाद धीमी हुई

साउथ स्टार पवन कल्याण अभिनीत इस फिल्म ने पहले दिन 34.75 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई और इसकी कमाई महज 8 करोड़ रुपये रह गई। शनिवार को भी फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पाई। इस दिन फिल्म की कमाई 9.25 करोड़ रुपये रही। रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू में फिल्म ने 12.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस तरह फिल्म अब तक 64.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।

फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स ने भारत में अच्छी कमाई की

मार्वल स्टूडियोज़ ने 25 जुलाई को भारत में फ़िल्म ‘द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स’ रिलीज़ की। फ़िल्म ने पहले दिन 5.5 करोड़ रुपये के साथ भारत में Box Office पर अपना खाता खोला। दूसरे दिन फ़िल्म को वीकेंड का फ़ायदा मिला। शनिवार को फ़िल्म ने 7 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह फ़िल्म ने भारत में अब तक 12.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। लोग इस फ़िल्म पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं।

महावतार नरसिम्हा की वीकेंड में अच्छी कमाई

होम्बले फ़िल्म्स ने अपनी नई फ़िल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ 25 जुलाई को रिलीज़ की। पहले दिन फ़िल्म ने Box Office पर 2.1 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन, शनिवार को फ़िल्म को वीकेंड का फ़ायदा मिला और 5.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई। अब तक इस पौराणिक एनिमेटेड फ़िल्म ने लगभग 7.26 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version