Budaun में मैनपुरी के एसडीएम के साथ हुई हाथापाई, वीडियो वायरल

बदायूं/उ.प्र: Budaun में मैनपुरी के SDM शिव नारायण शर्मा से लोगों की झड़प हो गई। इसका एक वीडियो सामने आया है। जो कि जमकर वायरल हो रहा है। 

एसडीएम के साथ हाथापाई की घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।

Budaun के गांव परवेज नगर का मामला

Budaun के गांव परवेज नगर का मामला

बदायूं जिले के बिसौली तहसील कोतवाली क्षेत्र के गांव परवेज नगर का यह मामला है।

बदायूं में मैनपुरी के एसडीएम कार्यक्रम में बिसौली पहुंचे थे, शिव नारायण शर्मा बिसौली कौतवाली क्षेत्र के परवेजनगर गांव के रहने वाले हैं और मैनपुरी के SDM हैं। 

यह भी पढ़ें: Budaun के गाँव में खेल मैदान पर कोटेदार ने किया क़ब्ज़ा 

गांव में मंगल दल संगठन ने सम्मान समारोह का आयोजन किया था। SDM शिव नारायण शर्मा इस कार्यक्रम के संयोजक भी थे। कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। 

इसी बीच दल के युवाओं के बीच विवाद के हालात बन गए कुछ देर में ही हाथापाई की नौबत आ गई। इसी बीच SDM ने हस्तक्षेप किया, तो भीड़ उग्र हो गई।

मामले की जानकारी पर बिसौली के तहसीलदार अशोक सैनी समेत बिसौली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसी बीच दोनों गुटों को समझाकर शांत किया गया। बाद में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया। इधर, तहसील प्रशासन समेत पुलिस पूरे मामले में खामोशी साधे हुए है। 

SDM शिव नारायण शर्मा ने बताया कि “गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। मेरे साथ किसी प्रकार की घटना नहीं हुई।

बदायूं से कुलदीप सक्सेना की रिपोर्ट

Exit mobile version