सपा मुखिया यादव का काफिला बैठापुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान मल्लावा बिलग्राम रोड के खेमीपुर गांव के पास यह हादसा हो गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अखिलेश यादव के वाहनों के साथ चल रही कुछ कारें अचानक ब्रेक लगाने से आपस में टकरा गईं। हादसे में सपा मुखिया सुरक्षित हैं जबकि चार लोग घायल हो गए। इसमें चार से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त नजर आ रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए तुरंत सीएचसी ले जाया गया।