होम देश Mirzapur पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, किए माँ विन्ध्यवासिनी के दर्शन

Mirzapur पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, किए माँ विन्ध्यवासिनी के दर्शन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परिवार संग मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। उन्होंने कहा कि मैंने माँ से यही प्रार्थना की है कि हमारे देश प्रदेश पर अपनी कृपा बनाएं रखें।

Shivraj Singh Chouhan visited Maa Vindhyavasini temple Mirzapur

मिर्जापुर/उ.प्र: Mirzapur पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हैलीपैड पर अंग वस्त्र देकर नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने की आगवानी।

Mirzapur पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, किए माँ विन्ध्यवासिनी के दर्शन

उनके साथ में पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार मिश्रा, जिलाधिकारी प्रवीण लक्षकार मौजूद, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिव राज चौहान माँ विन्ध्यवासिनी का करेंगे दर्शन पूजन।

Mirzapur में श्री शिवराज सिंह चौहान ने किए माँ विन्ध्यवासिनी के दर्शन

Mirzapur पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, किए माँ विन्ध्यवासिनी के दर्शन

अपराह्न पौने चार बजे के करीब माँ विन्ध्यवासिनी दरबार अपनी धर्मपत्नी के साथ पहुँचे शिवराज सिंह ने करीब बीस मिनट तक माँ के चरणों मे सपत्नी विधिसम्मत मन्त्रोच्चार के साथ पूजन किया। 

दर्शनोपरांत पत्रकारों के सवालों पर उन्होंने मात्र इतना कहा कि मैं माँ विन्ध्यवासिनी के दरबार मे पहली बार दर्शन हेतु आ पाया हूँ।

यह भी पढ़ें: Mirzapur में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जनप्रतिनिधिगण के साथ की बैठक

उन्होंने कहा कि इसके पूर्व कई बार मैंने यहाँ आने के लिए सोचा पर आ नही पाया। मैंने माँ से यही प्रार्थना की हमारे देश प्रदेश पर अपनी कृपा बनाएं रखें। 

हमारे देश व प्रदेश पर माँ विन्ध्यवासिनी की कृपा बनी रहे उक्त बाते मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दर्शनोपरांत पत्रकारों से कही। 

दर्शन के पश्चात मन्दिर में जिलाधिकारी प्रवीणकुमार लक्षकार व पुलिसअधीक्षक संतोषकुमार मिश्र ने संयुक्तरूप से माँ विन्ध्यवासिनी का चित्र भेंटकर उनका अभिनन्दन किया। 

Mirzapur पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, किए माँ विन्ध्यवासिनी के दर्शन

दर्शनपूजन का कार्य नगरविधायक रत्नाकर मिश्र ने अपने सहयोगियों के साथ कराया।

मिर्जापुर से वसीम की रिपोर्ट 

Exit mobile version