NewsnowमनोरंजनSikandar Box Office Day 1: सलमान और रश्मिका की फिल्म ने पहले...

Sikandar Box Office Day 1: सलमान और रश्मिका की फिल्म ने पहले दिन 26 करोड़ की कमाई की

सलमान खान आखिरी बार टाइगर 3 में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने सिंघम अगेन और पठान में भी कैमियो किया था। इसके बाद वह किक 2 और टाइगर वर्सेज पठान में नजर आएंगे।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और मौजूदा समय में फैन्स की पसंदीदा रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म Sikandar 30 मार्च को रिलीज हो गई है। फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले हैं, लेकिन भाईजान की तगड़ी फैन फॉलोइंग की वजह से फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी इस फिल्म का लोग लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। खैर, यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा कि सिकंदर को अपनी प्रोडक्शन लागत निकालने में कितना समय लगेगा। लेकिन, उससे पहले आपको पहले दिन की कमाई के बारे में बता देते हैं।

यह भी पढ़ें: Jai Hanuman: नया पोस्टर जारी, नजरें थम जाएंगी!

Sikandar का ओपनिंग डे कलेक्शन


Sikandar Box Office Day 1: Salman and Rashmika's film earned 26 crores on the first day

सैकनिल्क के अनुसार, सिकंदर ने पहले दिन 26 करोड़ की कमाई की। ट्रेड पोर्टल सैकनिल्क के शुरुआती अनुमान के अनुसार, Sikandar एक हफ़्ते में 100 करोड़ रुपये पार कर सकता है। सलमान के स्टारडम के साथ, फिल्म से विदेशों से 5-10 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की उम्मीद की जा सकती है। 200 करोड़ के बजट में बनी सिकंदर को ईद की छुट्टी का भी फ़ायदा मिल सकता है। धमाकेदार एक्शन, बेहतरीन डायलॉग और स्टार पावर से भरपूर इस फिल्म को इंडिया टीवी ने 3.5 की रेटिंग दी है।

यह भी पढ़ें: Jaat Trailer Out: गोपीचंद मालिनेनी के निर्देशन में सनी देओल और रणदीप हुड्डा का जलवा

सिकंदर के बारे में

Sikandar Box Office Day 1: Salman and Rashmika's film earned 26 crores on the first day

फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगादॉस ने किया है और इसका निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट और सलमान खान फिल्म्स ने किया है। Sikandar में सलमान खान, रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर भी हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स पर आधारित है जो अन्याय के खिलाफ़ लड़ता है और भ्रष्ट व्यवस्था से बाहर निकलता है। वहीं रश्मिका मंदाना और सलमान की रोमांटिक केमिस्ट्री खूब चर्चा में है। दोनों पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आए हैं।

सलमान और रश्मिका का वर्क फ्रंट

Sikandar Box Office Day 1: Salman and Rashmika's film earned 26 crores on the first day

सलमान खान आखिरी बार टाइगर 3 में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने सिंघम अगेन और पठान में भी कैमियो किया था। इसके बाद वह किक 2 और टाइगर वर्सेज पठान में नजर आएंगे। वहीं रश्मिका आखिरी बार छावा में नजर आई थीं। फिल्म अभी भी टिकट काउंटर पर धमाल मचा रही है। इसके बाद वह तेलुगु फिल्म द गर्लफ्रेंड में नजर आएंगी।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

spot_img

Men Clothing

spot_img

सम्बंधित लेख

Our jewellery is designed to transcend trends and become heirlooms of your personal journey.spot_img
Shop now and celebrate heritage with a fresh twist! 👗🌸✨spot_img
Our collection ensures you carry confidence in every stitch.spot_img
spot_img