Deoria डीएम ने विभिन्न निर्माण परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया

देवरिया/यूपी: Deoria जनपद के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज विभिन्न निर्माण परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया। निर्माण परियोजनाओं के निर्धारित समयावधि पर पूर्ण न होने पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि निर्माण में विलंब होने से परियोजना की लागत एवं उपयोगिता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसकी जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। 

Deoria डीएम को मौके पर कार्य लगभग ठप मिला

Deoria DM did surprise inspection of various construction projects

डीएम ने आज लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस परिसर में निर्माणाधीन चार अति विशिष्ट कक्षों के नवीन ब्लॉक निर्माण परियोजना का निरीक्षण किया। मौके पर कार्य लगभग ठप मिला, जिस पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। परियोजना का कार्य 17 नवंबर 2020 से प्रारंभ हुआ था। इसे 16 अगस्त 2021 तक पूर्ण करना था, इसे अभी तक पूरा नहीं किया जा सका है। परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 2.68 करोड़ में से 2.05 करोड़ रुपये का आवंटन हो चुका है। इसके बावजूद निर्माण कार्य अपेक्षित गति से नहीं होता मिला।

यह भी पढ़ें: Deoria डीएम ने कहा, पॉक्सो के मामलों का जल्द हो निस्तारण

Deoria DM did surprise inspection of various construction projects

जिलाधिकारी ने कहा कि यह परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने इसे शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही गुणवत्ता सुनिश्चित करने के संबन्ध में उन्होंने कई आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने राजकीय निर्माण निगम द्वारा पुलिस लाइन में निर्माणाधीन जी+12 मंजिला ट्रांजिट हॉस्टल का निरीक्षण भी किया। मौके पर साइट इंजीनियर नहीं मिला, जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई। 

यह भी पढ़ें: Deoria में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर साधा निशाना 

परियोजना की पुनरीक्षित लागत 27.49 करोड़ रुपये है जिसमें से 21.05 करोड़ रुपये व्यय किये जा चुके हैं। परियोजना के तहत जी+12 के दो ब्लॉक का निर्माण होना है। इसका निर्माण कार्य 5 नवंबर 2020 को प्रारंभ हुआ था और इसे जून 2022 तक पूर्ण होना था। लेकिन अभी तक निर्माण पूर्ण नहीं हो सका है।

Deoria DM did surprise inspection of various construction projects

द्वितीय ब्लॉक में अभी तीसरे फ्लोर के निर्माण का कार्य चल रहा है। डीएम ने परियोजना को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दोनों परियोजनाएं जनपद के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह का समझौता न किया जाए। अन्यथा जवाबदेही तय करके कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।इस अवसर पर अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी आरके सिंह, सहायक अभियंता अब्बास सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

देवरिया से लालबाबू की रिपोर्ट 

आगे पढ़ें
trending duniya women fashion

संबंधित आलेख

Back to top button