लखनऊ में शुरू Syed Modi International Super 300—टॉप शटलर मुकाबले के लिए तैयार

उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नवनीत सहगल ने बताया कि इस प्रतियोगिता की कुल प्राइज़ मनी USD 240,000 रहेगी। क्वालिफायर और कुछ मेन-ड्रॉ मुकाबले मंगलवार को होंगे, जबकि फाइनल 30 नवंबर को निर्धारित है।

लखनऊ: Syed Modi International Super 300 HSBC वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप मंगलवार से लखनऊ में शुरू हो रही है, जिसमें देश–विदेश के दिग्गज शटलर हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। पूर्व चैंपियन किदांबी श्रीकांत, ओलंपियन नोज़ोमी ओकुहारा, और अनुभवी भारतीय खिलाड़ी एचएस प्रणय इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का हिस्सा होंगे।

यह भी पढ़ें: पिता की तबीयत बिगड़ने पर Smriti Mandhana–Palash Muchhal की शादी अनिश्चितकाल के लिए टली

महिला डबल्स की मौजूदा चैंपियन जोड़ी ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद भी इस बार कोर्ट पर वापसी करेंगी। इनके अलावा प्रियांशु राजावत, तन्वी शर्मा, अनमोल खरब और उन्नति हुड्डा जैसे युवा भारतीय खिलाड़ियों की भी बड़ी भागीदारी रहेगी। इस साल भारत के 152 खिलाड़ियों का सबसे बड़ा दल भाग ले रहा है।

उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नवनीत सहगल ने बताया कि इस प्रतियोगिता की कुल प्राइज़ मनी USD 240,000 रहेगी। क्वालिफायर और कुछ मेन-ड्रॉ मुकाबले मंगलवार को होंगे, जबकि फाइनल 30 नवंबर को निर्धारित है।

Syed Modi International Super 300 में इवेंट्स

Syed Modi International Super 300 begins in Lucknow

टूर्नामेंट में कुल पाँच इवेंट्स—

  • मेंस सिंगल्स
  • विमेंस सिंगल्स
  • मेंस डबल्स
  • विमेंस डबल्स
  • मिक्स्ड डबल्स
    हर श्रेणी में 32-ड्रॉ शामिल होगा, जिसमें 28 डायरेक्ट एंट्री और चार क्वालिफायर होंगे।

UP खिलाड़ियों की भागीदारी

Syed Modi International Super 300 begins in Lucknow

उत्तर प्रदेश की श्रुति मिश्रा विमेंस डबल्स और मिक्स्ड डबल्स दोनों में उतरेंगी। विमेंस डबल्स के मेन-ड्रॉ में श्रुति मिश्रा, समृद्धि सिंह, सोनाली सिंह और तनीषा सिंह होस्ट एसोसिएशन से हिस्सा लेंगी। मिक्स्ड डबल्स में आयुष अग्रवाल और श्रुति मिश्रा राज्य की चुनौती का नेतृत्व करेंगे।

दर्शकों के लिए खुशखबरी

टूर्नामेंट में एंट्री बिल्कुल फ्री होगी। सेमीफाइनल और फाइनल का लाइव प्रसारण DD स्पोर्ट्स और WAVE OTT पर उपलब्ध रहेगा।

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button