Kanpur में जागा लव जिहाद का जिन्न, मिलने पर उड़े लड़की के होश 

कानपुर/यूपी: Kanpur के कलेक्टरगंज थाने में शनिवार रात लव जिहाद का मामला सामने आया है। जिसमें विधनू निवासी एक 50 वर्षीय अधेड़ ने फेसबुक पर खुद को पैसा वाला, 25 वर्षीय युवक बताकर आईडी बनाई। 

बिहार की रहने वाले एक युवती उसकी बनाई गई फ़र्ज़ी आईडी उस पर मोहित हो गई। दोनों की दोस्ती जब प्यार में बदली तो अधेड़ ने उसको मिलने के लिए कानपुर बुलाया। शनिवार रात लड़की कलक्टरगंज पहुंची, जंहा पर अधेड़ उसको एक होटल में ले गया, और दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा।

Kanpur के होटल में लड़की ने किया हंगामा 

उम्र व धर्म का भेद खुलने पर लड़की ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद बजरंग दल के लोगों को इसकी जानकारी मिली। 

बजरंग दल के लोग होटल में पहुंचकर हंगामा करने लगे, सुचना मिलने पर पहुँची पुलिस, अधेड़ और युवती को थाने ले आई, और युवती के परिजनों को इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: Kanpur की 13 वर्षीय नाबालिग का गैंगरेप, 5 माह की हुई गर्भवती 

पूछताछ में अधेड़ का नाम शाह आलम निकला, जोकि बिधनू थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

युवती का कहना था की इसने फेसबुक पर अपना नाम दिनेश शर्मा और उम्र 25 वर्ष दर्शाई थी, और फेसबुक प्रोफ़ाइल में फोटो भी किसी और की लगाई थी। जिसकी वजह से वो इससे प्रभावित हो गई, और अपना परिवार छोड़कर कानपुर आ गई।

वहीं पुलिस आरोपी को अपनी गिफ्त में लेकर कार्यवाही में जुटी हुई है।

कानपुर से सुनील कुमार की रिपोर्ट 

Exit mobile version