होम देश Delhi में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया: IMD

Delhi में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया: IMD

सफदरजंग वेधशाला ने Delhi का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

The maximum temperature recorded in Delhi is 39.8 degree Celsius
(फ़ाइल) शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 47 फीसदी दर्ज की गई।

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी (Delhi) में गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सफदरजंग वेधशाला ने Delhi का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 47 फीसदी दर्ज की गई।

Delhi में बुधवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री रिकॉर्ड किया गया

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, Delhi का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम 7.05 बजे 214 रहा।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 को ‘संतोषजनक’, 101 और 200 को ‘मध्यम’, 201 और 300 को ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को Delhi में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई है। 

IMD: मार्च 1945 के बाद 40.1 डिग्री पर दिल्ली सबसे गरम

न्यूनतम और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Exit mobile version