President ने 5 राज्यों के लिए Governor की नियुक्ति की

नई दिल्ली: President द्रौपदी मुर्मू ने 24 दिसंबर 2024 को पांच राज्यों में नए Governor की नियुक्ति की घोषणा की है। पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। अजय भल्ला असम-मेघालय कैडर के 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और हाल ही में केंद्रीय गृह सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

इसके अतिरिक्त, केरल के वर्तमान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का राज्यपाल बनाया गया है।

यह भी पढ़े: President Murmu तमिलनाडु की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हुई

पूर्व सेना प्रमुख जनरल विजय कुमार सिंह को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास के इस्तीफे के बाद, मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

President द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न राज्यों के Governor की नियुक्ति और स्थानांतरण से संबंधित महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं:

मणिपुर:

पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को अनुसुइया उइके की जगह मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। मणिपुर हाल के महीनों में मैतेई समुदाय और कुकी जनजातियों के बीच जारी तनाव का सामना कर रहा है।

मिजोरम:

सेवानिवृत्त सेना प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री वीके सिंह को मिजोरम का नया राज्यपाल बनाया गया है।

केरल और बिहार:

इन राज्यों में राज्यपालों का अदला-बदली किया गया है।

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अब बिहार के राज्यपाल होंगे।

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को केरल का राज्यपाल बनाया गया है।

ओडिशा:

मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।

यह भी पढ़े: President Murmu ने भारत को बताया दुनिया की समस्याओं का समाधान

ये बदलाव न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि इन राज्यों में स्थिरता और विकास को प्राथमिकता देने है।

Exit mobile version