Bareilly में बंदरों से बचने का अनोखा तरीक़ा

बरेली: बंदरों के हमले की घटनाएं आये दिन लगातार दिन बढ़ती जा रही। Bareilly क्षेत्र में भी कई लोगों पर बंदर के हमले की घटना सामने आ चुके है। यहाँ तक की बंदरो के हमलों में लोगो की मौत भी हो चुकी है। बंदरों के आतंक से परेशान होकर लोग अब तरह-तरह के प्रयोग करने लगे हैं।

Bareilly में लोगों ने लगाई लंगूर की तस्वीर  

Bareilly में बंदरों से बचने का अनोखा तरीक़ा

बरेली के राजेंद्र नगर में लोगो ने लंगूर का बड़ा सा फोटो कट आउट /बैनर लगाकर बंदरों के आतंक से छुटकारा पाने का नया तरीका निकाला है। 

यह भी पढ़ें: Bareilly पुलिस ने गौवध करने वाले 3 अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया, 1 फ़रार 

यह प्रयोग राजेंद्र नगर के पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के पास में रहने वाले लोगों ने अपने घर के बाहर लंगूर के बैनर लगा कर किया है। 

बीते कई महीनों से बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कई बार नगर निगम में भी इसकी शिकायत कर चुके हैं,  मगर बंदर नहीं पकड़े गए। इलाके में बंदरों का आंतक इतना अधिक है कि बंदरों ने फुलवरिया छत पर लगे टैक भी तोड़ दिए हैं।

जनपद में आए दिन लोगों पर बंदरों के हमले भी सामने आ रहे हैं। छत पर जाना भी मुश्किल हो गया है, लेकिन बंदर को भगाने के लिए लंगूर का फोटो लगाने से असर देखने को मिल रहा है। 

लोगों को भी इसका असर दिखने लगा है। लंगूर का वैनर लगाने के बाद से खेत में बंदरों का आतंक कम हो गया है, और आना भी कम हो गए हैं। लोग मान रहे है कि लंगूर का फोटो लगाने के बाद से क्षेत्र में बंदर नहीं आ रहा है। क्षेत्र में अधिक राहत है। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदरों ने बहुत आतंक मचा रखा है, हमारी सब बागवानी खराब करते हैं। 

गमले फेंक देते है अपना गार्डन बनाया था, सब उजाड़ कर फेंक दिया। बच्चों को काट भी लेते हैं। पार्षद से भी कई बार कहा, नगर निगम में भी इसकी शिकायत की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। 

यह भी पढ़ें: Bijnor में नील गाय से टकराकर बाइक सवार किसान की मौत 

जब नगर निगम वाले नहीं सुन रहे हैं तो हमने लंगूर का पोस्टर लगाया है। जिससे थोड़ी रोक हुई है। फोटो लगाने से फायदा भी मिला है

बरेली से संवाददाता दीपक चतुर्वेदी की रिपार्ट

Exit mobile version