होम मनोरंजन O Bedardeya: रणबीर और श्रद्धा कपूर की फिल्म का सैड सॉन्ग

O Bedardeya: रणबीर और श्रद्धा कपूर की फिल्म का सैड सॉन्ग

लव रंजन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 8 मार्च को रिलीज होने वाली है। जिसमे पहली बार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर साथ में नजर आएंगे।

Tu Jhoothi Main Makkaar movie song O Bedardeya

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी तू झूठी मैं मक्कार के निर्माताओं ने शनिवार को फिल्म के चौथे ट्रैक ‘O Bedardeya’ का अनावरण किया, जिसे अरिजीत सिंह ने गाया है।

यह भी पढ़ें: Tu Jhoothi Main Makkaar Trailer: रणबीर, श्रद्धा कपूर प्यार के खेल में डूबे

O Bedardeya सॉन्ग

O Bedardeya (Song) Tu Jhoothi Main Makkaar | Ranbir, Shraddha | Pritam | Arijit Singh | Amitabh B

भारत के शहरों में प्रचार प्रसार के बीच, रोमांटिक कॉमेडी ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के निर्माताओं ने शनिवार को ‘ओ बेदारदेया’ शीर्षक से फिल्म के चौथे ट्रैक का अनावरण किया। जिसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा और प्रीतम ने कंपोज किया है यह एक उदास गाना है। गाने मे रणबीर और श्रद्धा कपूर की आंखों और एक्सप्रेशंस में दिल टूटने का दर्द साफ देखा जा सकता है। यह फिल्म रणबीर और श्रद्धा के बीच पहली सहयोग का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें: Billi Billi Song Out: सलमान खान और पूजा हेगड़े की केमिस्ट्री जबरदस्त

Tu Jhoothi Main Makkaar के बारे में

Tu Jhoothi Main Makkaar(Official Trailer) Ranbir,Shraddha |Luv Ranjan | Bhushan K | Ankur G |March 8

तू झूठी मैं मक्कार में रणबीर और श्रद्धा के अलावा बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। तू झूठी मैं मक्कार लव रंजन द्वारा निर्देशित है, जिसे लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित किया गया है, और टी-सीरीज़ के गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया है। यह फिल्म 8 मार्च, 2023 को होली के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Exit mobile version