होम शिक्षा UPSC मुख्य परीक्षा: GS-3 के लिए संपूर्ण गाइड

UPSC मुख्य परीक्षा: GS-3 के लिए संपूर्ण गाइड

GS-3 एक व्यापक पेपर है, जो आपकी विश्लेषणात्मक क्षमता के साथ-साथ समसामयिक घटनाओं की समझ की मांग करता है। सही संसाधनों और रणनीति के साथ, इस पेपर में अच्छा प्रदर्शन किया जा सकता है।

GS-3 UPSC मुख्य परीक्षा का तीसरा सामान्य अध्ययन पेपर है, जिसमें अर्थव्यवस्था, कृषि, पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, आपदा प्रबंधन, सुरक्षा जैसे विषयों को शामिल किया गया है। यह पेपर उम्मीदवार के विश्लेषणात्मक कौशल और समसामयिक मुद्दों के ज्ञान की गहराई का परीक्षण करता है।

यह भी पढ़ें: UPSC मुख्य परीक्षा: GS-1 (सामान्य अध्ययन पेपर 1) का संपूर्ण मार्गदर्शन

UPSC GS-3 का विस्तृत पाठ्यक्रम

1. भारतीय अर्थव्यवस्था

UPSC Mains Exam: Complete Guide for GS-3

भारतीय अर्थव्यवस्था और योजना:

संसाधनों की जुटान, वृद्धि, विकास, और रोजगार।

समावेशी विकास और इससे संबंधित मुद्दे।

बजट और आर्थिक सर्वेक्षण:

सरकारी बजट, राजस्व और व्यय।

आर्थिक सुधार (1991 से) और उनकी प्रगति।

कृषि अर्थव्यवस्था:

बुवाई के पैटर्न, फसल विविधीकरण।

खाद्य सुरक्षा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली।

किसानों के मुद्दे और कृषि से संबंधित सरकारी योजनाएं।

2. विज्ञान और प्रौद्योगिकी

वैज्ञानिक विकास और नवाचार:

भारत में प्रौद्योगिकी का अनुप्रयोग।

सूचना प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, और जैव प्रौद्योगिकी।

साइबर सुरक्षा और डेटा संरक्षण।

3. पर्यावरण और पारिस्थितिकी

पर्यावरण संरक्षण और स्थिरता:

जैव विविधता, वन और वन्यजीव संरक्षण।

पर्यावरणीय प्रभाव आकलन (EIA)।

जलवायु परिवर्तन:

वैश्विक पहल (UNFCCC, IPCC)।

भारत की जलवायु योजनाएं (NAPCC, State Action Plans)।

यह भी पढ़ें: UPSC मुख्य परीक्षा: GS-2 (सामान्य अध्ययन पेपर 2 का संपूर्ण मार्गदर्शन

4. आंतरिक और बाहरी सुरक्षा

आंतरिक सुरक्षा:

साइबर सुरक्षा और आतंरिक खतरों का सामना।

आतंकवाद और माओवादी समस्या।

राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां और उनका कार्य।

बाहरी सुरक्षा:

सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा और प्रबंधन।

सैन्य आधुनिकीकरण और रक्षा उपकरण।

5. आपदा प्रबंधन

  • प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाएं।
  • आपदा प्रबंधन की तैयारी और प्रतिक्रिया।
  • राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) का कार्य।

6. बुनियादी ढांचा

  • ऊर्जा, बंदरगाह, सड़क, हवाई अड्डे और रेलवे।
  • ऊर्जा क्षेत्र: नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत।
  • शहरीकरण और स्मार्ट सिटी।

तैयारी के लिए उपयोगी संसाधन

भारतीय अर्थव्यवस्था:

ramesh Singh की इंडियन इकोनॉमी

बजट और आर्थिक सर्वेक्षण के सारांश।

निति आयोग की रिपोर्ट।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी:

The Hindu और Indian Express के विज्ञान-तकनीक पेज।

ISRO, DRDO, और BARC की वेबसाइट।

पर्यावरण:

शंकर IAS की पर्यावरण किताब

UNFCCC और IPCC की रिपोर्ट।

आंतरिक और बाहरी सुरक्षा:

Challenges to Internal Security of India (Ashok Kumar)।

PIB पर रक्षा और सुरक्षा से संबंधित अपडेट।

आपदा प्रबंधन:

NDMA की Guidelines और Reports

आपदा प्रबंधन से जुड़े पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र।

तैयारी के सुझाव

समसामयिक मुद्दों का अध्ययन:

समाचार पत्रों (The Hindu, Indian Express) और मासिक पत्रिकाओं (Yojana, Kurukshetra) से करेंट अफेयर्स को नियमित रूप से पढ़ें।

उत्तर लेखन का अभ्यास:

संरचना: परिचय, मुख्य भाग (डेटा, उदाहरण), और निष्कर्ष।

डायग्राम, चार्ट और नक्शों का उपयोग करें।

यह भी पढ़ें: Tips For UPSC: विकास दिव्यकीर्ति सर की ये टिप्स करें फॉलो

विषयों को जोड़ें:

उदाहरण: कृषि और पर्यावरण से जुड़े मुद्दे, जैसे टिकाऊ कृषि।

अर्थव्यवस्था और विज्ञान/तकनीक से संबंधित मुद्दे।

मॉक टेस्ट:

समय प्रबंधन और उत्तर लेखन के लिए मॉक टेस्ट हल करें।

सरकारी योजनाओं और रिपोर्ट्स का संदर्भ:

सरकारी नीतियों, योजनाओं, और रिपोर्ट्स को अपने उत्तरों में शामिल करें।

Exit mobile version