Uttarakhand: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन से 3 की मौत, 8 घायल

रुद्रप्रयाग (Uttarakhand): उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के चिड़वासा क्षेत्र में भूस्खलन में तीन लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। यह घटना आज सुबह केदारनाथ यात्रा मार्ग पर उस समय हुई जब श्रद्धालु गौरीकुंड से पैदल केदारनाथ धाम जा रहे थे।

Guru Purnima 2024: गुरु पूर्णिमा का पर्व 20 या 21 जुलाई को, जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

रुद्रप्रयाग में जिला नियंत्रण कक्ष ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम को सूचित किया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर उस क्षेत्र में भूस्खलन के कारण कुछ लोग मलबे में दब गए हैं।

Uttarakhand: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन से 3 की मौत, 8 घायल

सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम तुरंत आवश्यक बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया।

SDRF ने आठ घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और SDRF ने उनके शव जिला पुलिस को सौंप दिए।

Guru Purnima के अवसर पर CM Yogi Adityanath ने दी शुभकामनाएं

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दु:ख व्यक्त किया

इस घटना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

Uttarakhand: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन से 3 की मौत, 8 घायल

केदारनाथ यात्रा मार्ग के पास पहाड़ी से गिरे मलबे और भारी पत्थरों के कारण कुछ तीर्थयात्रियों के घायल होने की खबर बेहद दुखद है। दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है, मैं इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं। मैंने दुर्घटना में घायल लोगों को तत्काल बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Uttarakhand: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन से 3 की मौत, 8 घायल

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें,” धामी ने कहा।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version