Vijay Deverakonda और रश्मिका मंदाना ने की सगाई, फरवरी में करेंगे शादी

इस रोमांटिक जोड़ी की सगाई और आगामी शादी की खबरों ने उनके फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ा दी है। अब सभी की नजरें फरवरी 2026 में होने वाली उनकी शादी पर टिकी हैं।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता Vijay Deverakonda और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने हाल ही में सगाई कर ली है। उनकी सगाई एक निजी समारोह में हुई, जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों ने शिरकत की। विजय देवरकोंडा की टीम ने इस खबर की पुष्टि की है, और बताया है कि दोनों की शादी फरवरी 2026 में होने की योजना है।

Avika Gor और मिलिंद चंदवानी की शादी: पति, पत्नी और पंगा की जोड़ी राष्ट्रीय टेलीविजन पर शादी के बंधन में बंधी

रश्मिका और विजय ने 2018 की हिट फिल्म ‘गीता गोविंदम’ और 2019 की ‘डियर कॉमरेड’ में साथ काम किया था, जिसके बाद से उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया था। हाल ही में सोशल मीडिया पर रश्मिका के एक पोस्ट ने उनके सगाई की अटकलों को और हवा दी, जिसके बाद यह खबरें और भी तेज हो गईं।

Vijay Deverakonda और रश्मिका मंदाना फरवरी में करेंगे शादी

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna get engaged, will marry in February

हालांकि, Vijay Deverakonda और रश्मिका ने अभी तक अपनी सगाई या शादी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उनके करीबी सूत्रों के अनुसार, फरवरी 2026 में उनकी शादी की योजना है।

इस बीच, विजय और रश्मिका की आगामी फिल्मों का भी उनके फैंस को इंतजार है। रश्मिका की फिल्म ‘थम्मा’ इस दिवाली रिलीज़ होने वाली है, जिसमें आयुष्मान खुराना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं, Vijay Deverakonda की हालिया फिल्म ‘किंगडम’ भी चर्चा में रही है।

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna get engaged, will marry in February

इस रोमांटिक जोड़ी की सगाई और आगामी शादी की खबरों ने उनके फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ा दी है। अब सभी की नजरें फरवरी 2026 में होने वाली उनकी शादी पर टिकी हैं।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button